पाठ योजना- 10
1.विद्यालय- 6.दीन- 2.कक्षा-6 7.दिनांक- 3.विषय- विज्ञान 8.दर्ज उपस्थिति- 4.उपविषय- भौतिक विज्ञान 9.कालांश- 5.प्रकरण- चंद्रमा की कलाएं 10.अवधि- 40 मिनट |
प्रकरण-चंद्रमा की कलाएं
सामान्य उद्देश्य-
1.छात्रों को भौतिक विज्ञान विषय के तत्वों का ज्ञान कराना तथा उनका व्यावहारिक उपयोग सिखाना।
2.छात्र में आत्मविश्वास उत्पन्न करना
3.छात्रों में तर्क शक्ति विचार शक्ति व कल्पना शक्ति मानसिक शक्तियों का विकास करना।
3.छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
4.छात्रों में भौतिक विज्ञान विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा छात्रों में एकाग्रता आत्मनिर्भरता का भाव उत्पन्न करना।
5.छात्रों में करम विधता पूर्ण एवं विधिवत रूप से कार्य करने की आदत का निर्माण करना।
विशिष्ट उद्देश्य-
1. छात्रों को दीप्त वस्तुओं की जानकारी देना।
2. छात्रों को अदीप्त दोस्तों की जानकारी देना।
3. छात्रों को चंद्रमा के विषय में जानकारी देना।
4. छात्रों को दीप्त-अदीप्त वस्तुओं के संबंध बताना।
5. छात्रों को इस तथ्य का प्रत्यय स्मरण करना कि पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा है।
सहायक सामग्री- चौक,डस्टर,ब्लैक बोर्ड, अन्य कक्षा उपयोगी शिक्षण सामग्री।
पूर्व ज्ञान- छात्रों को खगोलीय पिंडों की सामान्य ज्ञान की जानकारी रखते हैं।
प्रस्तावना प्रश्न
क्र. | छात्र अध्यापक कथन | छात्र-छात्रा क्रियाए |
1. | बच्चों आपको रात में आसमान में क्या-क्या दिखाई देता है? | चंद्रमा, तारे आदि। |
2. | पृथ्वी का उपग्रह कौन है? | चंद्रमा। |
3. | अच्छा यह बताओ चंद्रमा की आकृति परिवर्तनशील क्यों होती है? | समस्यात्मक प्रश्न |
4. | छात्र अध्यापक कथन– चंद्रमा की आकृति में परिवर्तन उसके पृथ्वी के चारों ओर विशेष प्रकार के घूर्णन के कारण होता है। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते हैं |
उद्देश्य कथन- छात्रों! आज हम “चंद्रमा की कलाओं” के बारे विस्तार पूर्वक अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण
क्र. | शिक्षण बिंदु | छात्रा अध्यापक कथन | छात्र/छात्रा कथन | श्यामपट्ट कार्य |
1. | 1. छात्रों आपने देखा होगा कि आपके चारों ओर बहुत से वस्तुओं में प्रकाश होता है बहुत से वस्तुओं में नहीं। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते हैं। | ||
2. इनमें से कुछ के पास स्वयं का प्रकाश होता है और कुछ किसी दूसरे के प्रकाश से प्रकाशित होती है। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते है। | |||
दीप्त वस्तुएं | स्पष्टीकरण- ऐसी वस्तुएं जिनके पास स्वयं का प्रकाश होता है या स्वयं के प्रकाश से प्रकाशित होती है दीप्त वस्तुएं कहलाती हैं। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते है। | दीप्त वस्तुएं | |
दीप्त वस्तुओं के प्रकार | दीप्त वस्तुएं दो प्रकार की होती हैं प्राकृतिक दीप्त वस्तुएं, कृत्रिम दीप्त वस्तुएं। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते है। | प्रकार | |
प्राकृतिक दीप्त वस्तुएं | ऐसी वस्तुएं जो प्राकृतिक रूप से दीप्त होती है प्राकृतिक दीप्त वस्तुएं कहलाती हैं।जैसे– सूर्य जुगनू आदि। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते है। | सूर्य,जुगनू | |
कृत्रिम दीप्त वस्तुएं | इसी वस्तुएं जो मानव निर्मित दीप्त हो कृत्रिम दीप्त वस्तुएं कहलाती है।जैसे – टॉर्च, बल्ब,मोमबत्ती, लालटेन। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते है। | बल्ब, मोमबत्ती, | |
2. | अदीप्त वस्तुएं | ऐसी वस्तुएं जिनके पास समय का प्रकाश नहीं होता अदीप्त वस्तुएं कहलाती हैं। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते हैं। | |
अदीप्त वस्तुओं के प्रकार | आदित्य दोस्तों भी दो प्रकार की होती हैं प्राकृतिक अदीप्त और कृत्रिम अदीप्त | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते हैं | ||
प्राकृतिक अदीप्त | ऐसी वस्तुएं जो प्राकृतिक रूप से अदीप्त होती है प्राकृतिक अदीप्त वस्तुएं कहलाती है जेसे–चंद्रमा | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते हैं। | ||
कृत्रिम अदीप्त | ऐसी वस्तुएं जो कृत्रिम रूप से अदीप्त होती है कृत्रिम अदीप्त वस्तुएं कहलाती है।जैसे– मेज, कुर्सी, श्यामपट्ट, पेन आदि। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते हैं। | ||
3. | चंद्रमा | चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है यह सौरमंडल का पांचवीं सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 3,84,400 किलोमीटर लगभग है | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते हैं। | |
चंद्रमा की कलाएं | चंद्रमा खुद से नहीं चमकता बल्कि यह तो सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है। 13. चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी की सापेक्ष स्थिति में परिवर्तन होते रहने के कारण पृथ्वी से दिखाई पड़ने वाले चंद्रमा के प्रकाशमान भाग का आकार अमावस्या से पूर्णिया तक क्रमशः बढ़ता और पूर्णिमा के पक्ष अमावस्या तक क्रमशः घटता है। प्रतिरात परिवर्तनशील इन स्थितियों को चंद्रकलाएं या चंद्रमा की कलाएं कहते हैं। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनते हैं | ||
श्यामपट कार्य – |
पुनरावृति के प्रश्न
1. दीप्त वस्तुएं किसे कहते हैं
2. दीप्त वस्तुओं के दो उदाहरण बताइए
मूल्यांकन के प्रश्न
1.अदीप् वस्तुओं की परिभाषा लिखिए।
2. आदित्य वस्तुओं के चार उदाहरण लिखिए
गृह कार्य
1. पृथ्वी का उपग्रह कौन है।
2. चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा लगभग दिन में पूरी करता है।