पाठ योजना- 23

1.विद्यालय-               6.दीन-
2.कक्षा-8                7.दिनांक-
3.विषय- विज्ञान8.दर्ज उपस्थिति-
4.उपविषय- भौतिक विज्ञान9.कालांश- 
5.प्रकरण- चाल की अवधारणा10.अवधि- 40 मिनट

प्रकरण- चाल की अवधारणा

सामान्य उद्देश्य-

1.छात्रों को भौतिक  विज्ञान विषय के तत्वों का ज्ञान कराना तथा उनका व्यावहारिक उपयोग सिखाना। 

2.छात्र में आत्मविश्वास उत्पन्न करना

3.छात्रों में तर्क शक्ति विचार शक्ति व कल्पना शक्ति मानसिक शक्तियों का विकास करना। 

3.छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना। 

4.छात्रों में भौतिक विज्ञान विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा छात्रों में एकाग्रता आत्मनिर्भरता का भाव उत्पन्न करना। 

5.छात्रों में करम विधता पूर्ण एवं विधिवत रूप से कार्य करने की आदत का निर्माण करना। 

विशिष्ट उद्देश्य-

ज्ञानात्मक –

1) छात्र चाल की अवधारणा से संबंधित तथ्यों का प्रत्यय स्मरण कर सकेंगे।

अवबोधात्मक – 

1) छात्र-छात्राएं चाल की अवधारणा की व्याख्या कर सकेंगे। 

2) छात्र चाल के अवधारणा से संबंधित तथ्यों में अंतर कर सकेंगे।

अनुप्रयोगात्मक –

1) छात्र चाल के अवधारणा से संबंधित ज्ञान का दैनिक जीवन में उपयोग कर सकेंगे।

कौशलात्मक –

1) छात्र चाल के अवधारणा से संबंधित चार्ट बना सकेंगे।

अभीरुचिआत्मक –

1) विद्यार्थी चाल के अवधारणा के विषय में रुचि ले सकेंगे।

अभिवृत्ति–

1) विद्यार्थियों में चाल के अवधारणा  के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा वह मानसिक शक्ति का विकास होगा।

सहायक सामग्री- चौक,डस्टर,ब्लैक बोर्ड, अन्य कक्षा उपयोगी शिक्षण सामग्री। 

पूर्व ज्ञान-  छात्र “चाल की अवधारणा” के बारे में सामान्य जानकारी रखते है।

प्रस्तावना प्रश्न

क्र.छात्र अध्यापक कथनछात्र-छात्रा क्रियाए 
1.किसी वस्तु की स्थिति में समय के साथ हुआ परिवर्तन क्या कहलाती है?गति
2.वस्तु कम गति से चलती है तो कौनसी गति कहलाती है?मंद गति 
3.मंद गति का उदाहरण दीजिए।बेलगाड़ी की गति
4.चाल की अवधारणा समझाइए।समस्यात्मक प्रश्न

उद्देश्य कथन — आज हम चाल की अवधारणा का विस्तारपूर्वक अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतिकरण

क्र.शिक्षण बिंदुछात्र अध्यापक कथनछात्र-छात्रा क्रियाश्यामपट्ट कार्य
1.चाल की अवधारणाविकासात्मक प्रश्न-
1. हम एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने हेतु किन साधनों का प्रयोग करते हैं?


साइकिल, बस, स्कूटर, रेलगाड़ी
2. इनमें से किस साधन का उपयोग लम्बी दूरी की यात्रा में किया जाता है?रेलगाड़ी
3. रेलगाड़ी की चाल किस प्रकार मापते हैं?समस्यातमक प्रश्न
छात्राध्यापक कथन- यदि निश्चित समय में एक वस्तु ‘अ’ दूसरी वस्तु ‘ब’ स अधिक दूरी तय करती है तो हम • कह सकते हैं कि वस्तु ‘अ’ की गति ‘ब’ से तीव्र है। किसी सरल रेखा के अनुदिश गति करने वाली वस्तु को चाल परिवर्तित होती रहती है तो चाल असमान चाल कहलाती है। यदि कोई वस्तु किसी सरल रेखा के अनुदिश नियत चाल से गति कर रही होती है तो चाल समान गति कहलाती है।सभी विद्यार्थी ध्यान पूर्वक सुनेंगे
बोध प्रश्न-
1. जब वस्तु सरल रेखा के अनुदिश नियत चाल से गति करती है तो इस प्रकार की गति को क्या कहते हैं?


एक समान गति
2. वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी क्या कहलाती है?चाल
2.चाल का मात्रकविकासात्मक प्रश्न-
1. समय का मात्रक क्या है?


सेकण्ड
2 दूरी का मात्रक क्या है?मीटर
3. चाल का मात्रक लिखिए।सम्भावित
छात्राध्यापक कथन- चाल का अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक मीटर प्रति सेकण्ड है। चाल के अन्य मात्रक सेंटीमीटर प्रति सेकण्ड, किलोमीटर प्रति सेकण्ड हैं। वाहनों में चाल मापने हेतु जो यंत्र लगा होता है उसे चालमापी या स्पीडोमीटर कहते हैं।सभी विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सन
बोध प्रश्न-
1. चाल का मात्रक क्या है?


मीटर प्रति सेकंड
2. वाहनों की गति किस यंत्र द्वारा मापी जाती है?चाल मापी 
3.दूरी समय ग्राफ विकासात्मक प्रश्न-
1. दूरी को किस मात्रक द्वारा मापा जाता है?


मीटर या किलोमीटर
2. किलोमीटर में किस प्रकार की दूरी मापते हैं?लंबी दूरी
3. दूरी समय ग्राफ किस आकृति का होता हैं?समस्यात्मक प्रश्न
छात्राध्यापक कथन-यदि दूरी समय ग्राफ एक सरल रेखा है तो यह संकेत करता है कि वस्तु नियत चाल से गति कर रही है। परंतु यदि किसी वस्तु की चाल लगातार परिवर्तित होती है तो ग्राफ की आकृति कुछ अन्य प्रकार की हो सकती है।सभी विद्यार्थी ज्ञानपूर्वक सुनेंगे
बोध प्रश्न
1. दूरी-समय ग्राफ सरल रेखा में कब आता है?


जब वस्तु नियत चाल में गतिशील हो
2. चाल परिवर्तन के साथ ग्राफ की आकृति कैसी हो जाती है?परिवर्तित

मूल्यांकन प्रश्न-

1. वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी कहलाती है-

(अ) समय

(ब) दूरी

(स) चाल

(द) गति

2. दूरी को मात्रक द्वारा मापा जाता हैं? (मोटर/सेंटोमोटर)

3. चाल का अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक मीटर प्रति सेकण्ड होता हैं?

(सत्प/असत्य)

4. चाल का मात्रक क्या हैं?

5. समान चाल किसे कहते हैं?

गृहकार्य-

  1. दूरी समय ग्राफ समझाइए।

Leave a Comment