पाठ योजना- 17

1.विद्यालय-                                         6.दीन-
2.कक्षा-7                                            7.दिनांक-
3.विषय- विज्ञान                                 8.दर्ज उपस्थिति-
4.उपविषय- भौतिक विज्ञान                 9.कालांश- 
5.प्रकरण- जल                                   10.अवधि- 40 मिनट

प्रकरण- जल

सामान्य उद्देश्य-

1.छात्रों को भौतिक  विज्ञान विषय के तत्वों का ज्ञान कराना तथा उनका व्यावहारिक उपयोग सिखाना। 

2.छात्र में आत्मविश्वास उत्पन्न करना

3.छात्रों में तर्क शक्ति विचार शक्ति व कल्पना शक्ति मानसिक शक्तियों का विकास करना। 

3.छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना। 

4.छात्रों में भौतिक विज्ञान विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा छात्रों में एकाग्रता आत्मनिर्भरता का भाव उत्पन्न करना। 

5.छात्रों में करम विधता पूर्ण एवं विधिवत रूप से कार्य करने की आदत का निर्माण करना। 

विशिष्ट उद्देश्य-

ज्ञानात्मक –

1) छात्र-छात्राएं जल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बोधात्मक – 

1) छात्र-छात्राएं जल के प्रकारों को प्रस्तुत कर सकेंगे। 

प्रयोगात्मक –

1) छात्र-छात्राएं जल का प्रयोगात्मक अध्ययन कर सकेंगे तथा प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर सकेंगे।

विश्लेषण –

1) छात्र-छात्राएं अपने दैनिक जीवन में जल पाठ से प्राप्त ज्ञान का कौशल प्राप्त कर सकेंगे।

संश्लेषणात्मक –

1) विद्यार्थियों में जल के प्रति दृष्टिकोण उत्पन्न होगा मानसिक शक्ति का विकास होगा।

अभी रुचि आत्मक –

1) विद्यार्थी जल के विषय में रुचि ले सकेंगे

सहायक सामग्री- चौक,डस्टर,ब्लैक बोर्ड, अन्य कक्षा उपयोगी शिक्षण सामग्री। 

पूर्व ज्ञान-  छात्र “जल” के बारे में सामान्य जानकारी रखते है।

प्रस्तावना प्रश्न

क्र.छात्र अध्यापक कथनछात्र-छात्रा क्रियाए 
1.पृथ्वी का सबसे बुद्धिमान प्राणी कौन है?मनुष्य 
2.मनुष्य को जीवित रहने के लिए किस चीज की आवश्यकता होती है?भोजन की
3.भोजन के अंतर्गत हमें अनिवार्य रूप से किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है?पानी,जल,रोटी आदि
4.जल के विषय में आप क्या जानते हैं?समस्यात्मक प्रश्न

उद्देश्य कथन – विद्यार्थियों आज आप और हम मिलकर “जल” के बारे में विस्तार पूर्वक अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण 

क्र.शिक्षण बिंदुछात्र अध्यापिका कथनछात्र-छात्रा व्यवहारश्याम पट्ट कार्य
1.जल की आवश्यकताविकासात्मक प्रश्न–1. हम नहाने के लिए किन वस्तुओं का प्रयोग करते हैं?
जल,बाल्टी,साबुन,आदि।
2. पौधों के लिए क्या आवश्यक है?प्रकाश,जल
3. जल के विषय में आप क्या जानते हैं?समस्यात्मक प्रश्न
स्पष्टीकरण– जल एक पारदर्शक पदार्थ है हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन के अतिरिक्त सबसे अधिक जल की आवश्यकता होती है। जिसे हम जीवन में सबसे अधिक उपयोग करते हैं पृथ्वी पर जीवन जल के कारण ही संभव है जल प्रकृति द्वारा दिया गया  एक अनमोल उपहार है जल का सूत्र h2o होता है जल की आवश्यकता गृह कार्य के अतिरिक्त कृषि उद्योग बिजली बनाने आदि में पड़ती हैछात्र ध्यान पूर्वक सुनेंगे एवं महत्वपूर्ण बिंदु नोट करेंगे।जल का सूत्र H2
बोध प्रश्न– 1.जल क्या है?
पारदर्शक प्रदार्थ
2.जल का सूत्र क्या है?H2O
3. जल की आवश्यकता किस-किस चीज में पढ़ती हैं?जल की आवश्यकता गृह कार्य,कृषि,उद्योग बिजली बनाने में पड़ती है।
2.जल के प्रकारविकासात्मक प्रश्न–1. समुद्र का जल कैसा होता है?
खारा 
2. नलो व कुए का पानी कैसा होता है?पीने योग्य
3. जल के कितने प्रकार होते हैंसमस्यात्मक प्रश्न
स्पष्टीकरण–  पृथ्वी पर जल दो प्रकार पाया जाता है–1.लवणीय जल– वे जल जिसमें लवण की मात्रा या खारापन अधिक होता है उन्हें लवणीय जल या अशुद्ध जल कहा जाता है यह पीने योग्य जल नहीं होता है उदाहरण– महासागर का जलछात्र ध्यान पूर्वक सुनते हैं।लवणीय जल
2.अलवणीय– वह जल जिसमें लवण की मात्रा नहीं होती है वह जल पीने हेतु काम में लाया जाता है। उदाहरण– नल का जल, कुएं का जल।छात्र ध्यान पूर्वक सुनते हैंअलवणीय जल
बोध प्रश्न– 1. जल कितने प्रकार के होते हैं?
2 प्रकार
2. लावणी जलवा और लावणी जल के उदाहरण दीजिए।1.लवणीय जल महासागरीय, जल समुद्री जल। 2. अलवणीय जल नल, कुएं का जल आदि।

पुनरावृति प्रश्न 

1. जल का सूत्र क्या है? 

2. लावणी जल किसे कहते हैं? 

गृह कार्य 

1. जल क्या है?

2. लवणीय जल के स्रोत क्या है?

3. जल की आवश्यकता किस-किस चीज में पड़ती है?

Leave a Comment